पटेरा बुजुर्ग के पास ड्रेन में डूबीं तीन बच्चियां, तलाश में जुटी पुलिस व प्रशासन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटेरा बुजुर्ग गांव के सामने स्थित ड्रेन में तीन बच्चियां डूब गईं। डूबने वाली बच्चियों में दो सगी बहनें और उनकी एक चचेरी बहन शामिल बताई जा रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ड्रेन में तीनों बच्चियों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां दुबौली गांव की निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए हैं।
समाचार लिखे जाने तक तीनों बच्चियों का पता नहीं चल सका था। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई तलाशी अभियान के परिणाम के आधार पर की जाएगी।
रिपोर्टर:ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR