ग्राम पंचायत पिपराजटामपुर में विधायक पी.एन. पाठक ने लगाई जन चौपाल, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ग्राम पंचायत पिपराजटामपुर में विधायक पी.एन. पाठक ने लगाई जन चौपाल, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र 333 कुशीनगर के विधायक पी.एन. पाठक की उपस्थिति में ग्राम पंचायत पिपराजटामपुर के पंचायत भवन परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव विधायक के समक्ष रखे।

जन चौपाल के दौरान विधायक पी.एन. पाठक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण हो तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी पडरौना, ब्लॉक प्रमुख पडरौना आशुतोष सिंह बहुगुणा, खंड विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान के प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ