उद्योग विभाग का कनिष्ठ सहायक 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्योग विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक शैलेष कुमार कुशवाहा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अमन कश्यप ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि 9 लाख रुपये के व्यवसायिक ऋण की सब्सिडी जारी कराने के एवज में उद्योग विभाग का कर्मचारी 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध ढंग से ट्रैप की कार्रवाई की। पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही आरोपी कनिष्ठ सहायक शैलेष कुमार कुशवाहा ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे कार्यालय परिसर में ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को रविंद्रनगर धूस थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद उद्योग विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR