सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के समर्थन में दोपहर करीब 12 बजे आयोजित किया गया।
ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी गईं। पहली, नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई। दूसरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक श्रीपत आजाद, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ औरंगजेब खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र यादव, उमेश मिश्रा, अमन खान, बबलू भारती, श्यामसुंदर और आशुतोष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व जिला महासचिव अमीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR