पॉक्सो मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पॉक्सो मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, सिंदुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) के गैर-जमानती वारंट पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटी (एनबीडब्ल्यू) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।


थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवल निवासी 29 वर्षीय इन्द्रजीत पुत्र प्रेम चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल आदर्श सिंह तथा कांस्टेबल सौरभ दुबे की टीम ने की। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 351(3), 352, 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ