घुघली पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में मंगलवार को थाना घुघली पुलिस ने सूचना के आधार पर अन्नपूर्ण ज्वेलर्स के पूर्व स्थित पटेल के बागीचे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अबरार पुत्र सैय्यद अली, निवासी गोपाला नारायण टोला, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 32 वर्ष बताया।
जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR