27 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी सैनिक बंधु बैठक

27 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी सैनिक बंधु बैठक

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों (विधवाओं) और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक आयोजित की जाएगी।


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रकरणों पर विचार किया जाएगा। जिन पूर्व सैनिकों अथवा आश्रितों को पारिवारिक समस्या, भूमि विवाद या अन्य किसी प्रकार की समस्या है, वे अपना आवेदन पत्र 25 जुलाई 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा दें।

उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों को सैनिक बंधु बैठक में प्रस्तुत कर संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पात्र पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर बैठक का अधिकतम लाभ उठाएं।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ