युवा वर्ग में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति, पुलिस और आबकारी विभाग की निगरानी पर उठ रहे सवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जनपद के तुर्कपट्टी क्षेत्र सहित विभिन्न बाजारों और कस्बों में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तुर्कपट्टी कस्बे, आसपास के चौराहों और कुछ सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब का सेवन किया जाता है, जिसका युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा अवैध रूप से शराब की बिक्री की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। इसके बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण नियमों का उल्लंघन करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों और संदिग्ध इलाकों में नियमित जांच अभियान चलाया जाए। यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री अथवा सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
लोगों का कहना है कि प्रभावी निगरानी और नियमित कार्रवाई से न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
रिपोर्टर: के.एन. राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR