नगरपालिका क्षेत्र में राजकीय बस स्टैंड एवं कहाँव–गहिला ताल के लिए नाला निर्माण की मांग
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज, देवरिया। सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा एवं समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्य के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार बरहज को ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने बरहज नगर पालिका क्षेत्र में राजकीय बस स्टैंड के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि बस स्टैंड के अभाव में यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही कहाँव–गहिला–कल्यानी–अण्डिला ताल क्षेत्र की जल निकासी के लिए नाला निर्माण कर उसे आपस में जोड़कर स्थायी समाधान कराने की मांग की गई, ताकि किसानों की फसलें जलभराव से सुरक्षित रह सकें और ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके।
ज्ञापन में मईल–मुसैला मार्ग की कच्ची पटरियों पर मिट्टी भराई एवं मरम्मत कराने की मांग भी की गई। इसके अलावा मईल थाना के सामने वर्षों से सड़क किनारे खड़े ट्रकों को तत्काल हटवाने की मांग उठाई गई, जिससे यातायात सुचारु हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त हो।
उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी मांगों का परीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।
इस अवसर पर संजयदीप कुशवाहा, हरेराम आर्य, अभय कुमार, भूपेंद्र यादव, पप्पू अंसारी, विनोद यादव, मुकुल पासवान, बृजेश पासवान, विशाल कुमार, बंटी कुमार, सर्वेश कुमार, मनीष कुमार, उपेंद्र, ईश्वर कुमार, सूरज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR