बिना भेदभाव हर गांव में कराया विकास, विरोधी भी नहीं लगा सकते पक्षपात का आरोप : पंडित ग्रीस चंद तिवारी

बिना भेदभाव हर गांव में कराया विकास, विरोधी भी नहीं लगा सकते पक्षपात का आरोप : पंडित ग्रीस चंद तिवारी

आजादी के बाद पहली बार बनकटा शीर्षेत से बनकटा स्टेशन मार्ग पर खड़ंजा निर्माण का शुभारंभ, भूमि पूजन कर रखी गई पहली ईंट

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
भाटपार रानी/बनकटा, देवरिया।

बनकटा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित बनकटा शीर्षेत–बंजरिया–बनकटा रेलवे स्टेशन मार्ग पर मंगलवार को खड़ंजा सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन एवं ईंट पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित ग्रीस चंद तिवारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी देवरिया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

भूमि पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पंडित ग्रीस चंद तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के जिले के प्रत्येक गांव में सड़क सहित विभिन्न विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी उन पर पक्षपात का आरोप नहीं लगा सकते।


बताया जाता है कि बनकटा शीर्षेत से बंजरिया होते हुए बनकटा रेलवे स्टेशन तक जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से कच्चा होने के कारण विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन के लिए काफी कठिन हो जाता था। चारपहिया वाहनों का संचालन लगभग ठप हो जाता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ वर्ष पहले सड़क निर्माण के लिए ईंटें गिरा दी गई थीं, लेकिन किसी कारणवश निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और आरोप-प्रत्यारोप भी होते रहे। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों की वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी होती दिखाई दे रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद पहली बार बनकटा शीर्षेत गांव का बनकटा रेलवे स्टेशन बाजार से बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान गौरा ज्ञान सिंह, भाजयुमो नेता राहुल सिंह, समाजसेवी बादल सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव, ग्राम प्रधान विद्यासागर गौड़ (बंजरिया), विद्याभूषण मिश्र, देवीदयाल पांडेय, पवन कुशवाहा, बांसदेव यादव, कन्हैया कुशवाहा, पूर्व प्रधान हृदया गौड़, पत्रकार एवं समाजसेवी बृजेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ