नई रोशनी स्कीम के तहत पौधरोपण, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

नई रोशनी स्कीम के तहत पौधरोपण, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। 102 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर के तत्वावधान में पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज में "नई रोशनी स्कीम – अस्मिता, अद्वैता एवं अदितिः सशक्त नारी, सेलिब्रेट शक्ति" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। इस अवसर पर कैडेट्स ने महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता तथा समाज में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार भी व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कैडेट्स अंकिता चौधरी, लवली, माधुरी, तनुजा, संजू, नाजिया, साजारा, मुस्कान, खुशबू, काजल, आरसीबी, श्वेता और शालिनी सहित अन्य कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने कहा कि नई रोशनी स्कीम का उद्देश्य युवाओं में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा की शपथ के साथ हुआ।


रिपोर्टर: रणजीत मादनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ