*बाबा ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप, सिर पर गंभीर चोट के आधार पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग*
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के बाबा नाथू प्रसाद गुप्त पुत्र स्व. महेश ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही दो युवक उनके नाती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे।
बाद में गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सिर पर गंभीर चोट का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम दरौली निवासी नाथ गुप्ता ने बताया कि 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10:20 बजे उनका 16 वर्षीय नाती अशोक गुप्ता पुत्र पन्नेलाल गांव के ही मातबर और सर्वेश के साथ चला गया। आरोप है कि दोनों उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
शिकायत में कहा गया है कि शाम के समय निखिल गोसाई और पप्पू भारती बिना परिजनों को सूचना दिए किशोर को इलाज के लिए शिकारपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर लेकर पहुंचे। मेडिकल स्टोर संचालक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब साथ मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सभी लोग मातबर के घर पेंटिंग का काम कर रहे थे, तभी किशोर को बिजली का करंट लग गया।
रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR