खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र के भारिया गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत में पानी लगा रहे एक युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, खरहरवा गांव निवासी युवक खेत में सिंचाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था की जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
रिपोर्टर: रणजीत मादनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR