'मिशन सेफ फ्यूचर' का बड़ा एक्शन: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, 90 हजार का जुर्माना, स्कूल बस सीज
फरेंदा में परिवहन विभाग की सघन जांच, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर कसा शिकंजा; 15 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
शासन के निर्देश पर एक जुलाई से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत एआरटीओ मनोज कुमार सिंह एवं यात्री/मालकर अधिकारी राजेश के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने फरेंदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की स्कूल बसों की जांच की। टीमों ने बसों की फिटनेस, परमिट, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन निकास, जीपीएस, स्पीड गवर्नर तथा अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया। जांच के दौरान कई वाहनों में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान अब तक 88 स्कूल बसों को फिटनेस एवं परमिट संबंधी नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं, आठ वाहनों पर कुल 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है तथा दो स्कूल बसों को सीज किया जा चुका है। विभाग की सख्त कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आयुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार 15 जुलाई तक विशेष प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विद्यालय संचालकों से निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR