बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला पिता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 150/2026, धारा 109(1), 351(3) एवं 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त बंशीधर यादव (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय घुरहू, निवासी बिशनपुर गबडुआ, थाना घुघली को हरपुर महंथ जाने वाले खड़ंजा मार्ग से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने घरेलू विवाद के दौरान अपने ही बेटे पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रिंकू कन्नौजिया तथा कांस्टेबल अमित कुमार यादव शामिल रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR