मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मेरठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई, 2026 कर दी है।
उप क्रीड़ा अधिकारी कुशीनगर प्रवेश कुमार रावत ने खेल निदेशालय के निर्देशों के क्रम में बताया कि जनपद के सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी अब 31 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध खेल एवं शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर खेल एवं उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। विभाग ने सभी योग्य खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
रिपोर्टर: व्यूरो।
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR