रुद्रपुर तहसील में 21 जुलाई को लगेगा कल्याणकारी शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" की भावना के तहत जिला समाज कल्याण, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जिला प्रोबेशन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद की सभी तहसीलों में कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 21 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से तहसील परिसर रुद्रपुर में कल्याणकारी शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
शिविर में दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पिछड़ा वर्ग विवाह अनुदान, सहायक उपकरण वितरण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन, शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देकर आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के पात्र लाभार्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR