लकड़ी चोरी के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, 11 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद

लकड़ी चोरी के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, 11 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। भिटौली थाना पुलिस ने लकड़ी चोरी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 11 बोटा सागौन की लकड़ी भी बरामद की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी भिटौली थाने में दर्ज लकड़ी चोरी के मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 11 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से पेड़ों की कटान और लकड़ी चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहित भिटौली थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



रिपोर्टर:रणजीत  मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ