सिविल सर्विसेज के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 6 अगस्त और मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 12 एवं 13 अगस्त को
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्रांक 1/636336/2026 दिनांक 12 जून 2026 के क्रम में सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।जनपद कुशीनगर में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 6 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 12 एवं 13 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित होंगे।
राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल 19 एवं 20 अगस्त 2026 को विभिन्न खेलों के लिए निर्धारित स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें टेनिस की प्रतियोगिता श्रावस्ती, वॉलीबॉल अयोध्या, तैराकी बरेली, बास्केटबॉल बस्ती, बैडमिंटन म्योहाल प्रयागराज, टेबल टेनिस रायबरेली, कबड्डी आगरा, शतरंज लखनऊ, भारोत्तोलन एवं बेस्ट फिजिक अमेठी, कैरम कानपुर, ब्रिज लखनऊ, कुश्ती आजमगढ़, पावरलिफ्टिंग गाजियाबाद, क्रिकेट मुरादाबाद, खो-खो कासगंज, योगासन लखनऊ, हॉकी वाराणसी, फुटबॉल उन्नाव तथा एथलेटिक्स मेरठ में आयोजित की जाएगी।
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उक्त चयन/ट्रायल में स्वायत्तशासी संस्थाओं (ऑटोनॉमस बॉडी) जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग तथा अध्यापक एवं सहायक अध्यापक आदि के कार्मिक प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। केवल पूर्णकालिक सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी ही इसमें प्रतिभाग करने के पात्र होंगे।
इच्छुक सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभाग से पूर्व अनुमति प्राप्त कर निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर चयन/ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR