केजीबीवी की जनपदीय खेलकूद चयन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवरिया में शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की जनपदीय खेलकूद चयन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए जल्द ही स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट बनवाने की घोषणा की।
प्रतियोगिता में विभिन्न कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चयनित बालिकाएं मंडल एवं राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में बनकटा की सितांजली कुमारी, 200 मीटर दौड़ में देवरिया सदर की नंदिनी चौहान, 400 मीटर दौड़ में गौरीबाजार की श्रुति, 600 मीटर दौड़ में रामपुर कारखाना की सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गोला क्षेपण में भलुअनी की प्रिया तथा चक्र क्षेपण में भटनी की प्रिया साहनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जनपदीय प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, भागलपुर सूरज कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। इस अवसर पर एडीआईओएस विजय कुमार राय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अनुज कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह एवं शर्मिला यादव सहित ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राम यादव, अवधेश सिंह, संजय तिवारी, संजीव दूबे, संजय कुमार सिंह, आशुतोष यादव, रंजय पांडेय, संदल मणि, अनुपमा यादव, सुमेधा सिंह, प्रियंबदा त्रिपाठी, रश्मि उपाध्याय, उमेश यादव, प्रफुल्ल ओझा, सत्य प्रकाश, शैलेष सिंह, बृजेश यादव, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR