घुघली के वार्ड नंबर 8 में सड़क पर बह रहा शौचालय व हैंडपंप का गंदा पानी, राहगीर परेशान
स्थानीय लोगों के अनुसार जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण शौचालय और हैंडपंप का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता है और वहीं जमा हो जाता है। बरसात के मौसम में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर फिसलन बढ़ जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा दोपहिया वाहन चालकों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लगातार सड़क पर बह रहे गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR