पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 53 पौधों का रोपण,
कार्यकर्ताओं ने लिया सरकार बनाने का संकल्प
कार्यक्रम के आयोजक एवं सपा नेता विजय रावत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के 53वें जन्मदिवस पर सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर उन्हें जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
जन्मदिन समारोह के दौरान पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) वृक्षारोपण अभियान के तहत 53 पौधे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, रणविजय सिंह, विकास यादव, अजीत कुमार, भवन कुमार, अंगद यादव, अभिनव यादव, संजय सिंह, राकेश तिवारी, अनिल मिश्रा, अनिश शर्मा, शुभम प्रताप सिंह, राकेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR