आजाद अधिकार सेना ने दुर्गेश तिवारी पर फिर जताया भरोसा, बने महाराजगंज के जिलाध्यक्ष

आजाद अधिकार सेना ने दुर्गेश तिवारी पर फिर जताया भरोसा, बने महाराजगंज के जिलाध्यक्ष

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। सामाजिक-राजनीतिक संगठन आजाद अधिकार सेना ने एक बार फिर दुर्गेश तिवारी पर विश्वास जताते हुए उन्हें महाराजगंज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार उनकी नियुक्ति 4 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि दुर्गेश तिवारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेंगे तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर दुर्गेश तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर तथा केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए आम जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संविधान आधारित जनजागरण अभियान को भी गति दी जाएगी।

दुर्गेश तिवारी के पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में आजाद अधिकार सेना जिले में और अधिक मजबूत होगी तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ