रोजगार मेले के अंतिम दिन 46 अभ्यर्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पडरौना में 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित छह दिवसीय रोजगार मेले के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया।रोजगार मेले में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एमआरएफ, भारत फोर्ज, टीडीके तथा वाईएसएफ सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में कुल 62 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 46 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया।
संस्थान के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर रोजगार मेला प्रभारी मुकुल कुमार, रंजीत कुमार, अभिषेक सिंह, समर बहादुर पाल, धनंजय यादव, नीरज पटेल, सौरभ उपाध्याय सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR