अग्निवीर गोविंद का विद्यालय में भव्य स्वागत, छात्रों ने निकाला जुलूस

अग्निवीर गोविंद का विद्यालय में भव्य स्वागत, छात्रों ने निकाला जुलूस

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। घुघली विकास खंड के पुरैना खंडी चौरा स्थित सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज, पुरैना के पूर्व छात्र एवं अग्निवीर गोविंद का शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में जुलूस निकालकर उनका अभिनंदन किया। बाद में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

गोविंद, रामकिशुन के पुत्र हैं और मिठौरा ब्लॉक के ग्राम बेलभरिया टोला विजय के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज, पुरैना से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की थी, जबकि कक्षा 9 एवं 10 की पढ़ाई महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से पूरी की। हाल ही में 20 जून को उनकी अग्निवीर के रूप में कसम परेड संपन्न हुई थी और 23 जून को वह पहली बार अपने घर लौटे।


समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गोविंद की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश सेवा के लिए ऐसे उदाहरणों से प्रेरणा लेनी चाहिए।


इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रशांत कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य सुनील कुमार, एनसीसी एएनओ अभिषेक साहनी, शिक्षक नवीन कुमार मिश्रा, राजू कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने अग्निवीर गोविंद को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ