सावन से पहले डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में शामिल होने से पूर्व रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।पूजा-अर्चना के उपरांत दोनों अधिकारियों ने आगामी सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत से संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन माह में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने थाना प्रभारी रुद्रपुर को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR