मासिक निरीक्षण में डीएम ने परखी ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज ।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम (वेयरहाउस) का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गार्ड रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम में केवल नियमानुसार अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली 24 घंटे निर्बाध रूप से संचालित रहे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी एडीईओ प्रमोद यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR