स्थानीय लोगों की शिकायत पर पीएनबी बैंक के सामने का डिवाइडर हटाया गया
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
सेवरही, कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही स्थित पीएनबी बैंक के सामने बने डिवाइडर के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने तथा आवागमन में परेशानी की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से की थी। लोगों का कहना था कि डिवाइडर के कारण वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई होती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सोनिया त्रिभुवन जायसवाल के निर्देश पर बुधवार को डिवाइडर हटाने का कार्य शुरू करा दिया गया।
डिवाइडर हटाए जाने पर स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और वाहन चालकों तथा राहगीरों के लिए आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा।
रिपोर्टर: के.एन. राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR