मिशन शक्ति फेज-5 के तहत परसामलिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत परसामलिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

महिलाओं को बताए सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकार, हेल्पलाइन नंबर सहित विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो


घुघली/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना परसामलिक की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं, छात्राओं एवं आम नागरिकों को महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा महिलाओं और बालिकाओं के संरक्षण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा अथवा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और बिना किसी भय के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला उपनिरीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षा और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि जनपद में यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं जागरूक होकर सरकारी योजनाओं एवं कानूनी सहायता का लाभ उठा सकें।



रिपोर्टर: सतीश कुमार श्रीवास्तव

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ