अखिलेश यादव के जन्मोत्सव सप्ताह में कपरवार में चला पौधारोपण अभियान

अखिलेश यादव के जन्मोत्सव सप्ताह में कपरवार में चला पौधारोपण अभियान

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

कपरवार-देवरिया। समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मोत्सव सप्ताह के तहत रविवार को कपरवार गांव में पीडीए वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि जन्मोत्सव सप्ताह को सेवा और जनहित से जोड़ते हुए विधानसभा क्षेत्र के गांवों और बूथ स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, अजय यादव, राजकुमार बारी, राजेंद्र सिंह, अंकित यादव, राहुल कुमार, विकास यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर:पवन कुमार पाण्डेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ