आयोजित हुआ बहू-बेटी सम्मेलन

आयोजित हुआ बहू-बेटी सम्मेलन


सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर की खुलकर चर्चा।
 
टाइम्स ऑफ कुशीनगर घुघली महाराजगंज।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिन्दुरिया पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत रविवार को ग्रामसभा सिन्दुरिया टोला भगवानपुर में एक दिवसीय बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गाँव की लगभग 17 महिलाओं और बेटियों ने भाग लिया।
इस दौरान सम्मेलन का नेतृत्व मुख्य रूप से महिला उप निरीक्षक प्रियंका मौर्या द्वारा किया गया। उनके साथ मिशन शक्ति टीम में महिला कांस्टेबल रुनिया और अस्तूरन उपस्थित रहीं। पुलिस टीम ने गाँव की महिलाओं और बेटियों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद स्थापित किया और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर खुलकर चर्चा की। संवाद के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरित बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा

के खिलाफ महिलाओं को जागरूक कर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही टीम द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी सरकार की विभिन्न महिला जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की गयी ।

रिपोर्टर: सतीश कुमार श्रीवास्तव।

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ