घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के मठिया गांव में शुक्रवार-शनिवार की रात एक 18 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई, जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला। कमरे के भीतर युवक का शव फंदे से लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।मृतक की पहचान संगम उर्फ प्रियांशु तिवारी (18) पुत्र यमुना तिवारी, निवासी ग्राम मठिया, थाना घुघली के रूप में हुई।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन युवक की मौत से गहरे सदमे में हैं, जबकि ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR