अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे चंद्रमणि का भव्य स्वागत, गांव तक निकला जुलूस
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के पकड़ी सिसवा गांव निवासी राजेश गुप्ता के पुत्र चंद्रमणि गुप्ता अग्निवीर के रूप में अपना सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर मंगलवार को घर लौटे। उनके आगमन पर परिजनों, ग्रामीणों और मित्रों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत राय ने कहा कि चंद्रमणि गुप्ता की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए युवाओं का आगे आना पूरे समाज के लिए गर्व और सम्मान की बात है।
स्वागत समारोह में शेषमणि गुप्ता, प्रशांत राय, पवन पटेल, आयुष पटेल, अब्दुल्लाह, मृत्युंजय, प्रशांत रौनियार, सत्यम पटेल, अनमोल, अंकुश, आशीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR