यूपी आम महोत्सव में छाया कुशीनगर
दो आम उत्पादकों ने प्रदेश स्तर पर हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 3 से 5 जुलाई, 2026 तक लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 में प्रदेशभर के आम उत्पादकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। इस प्रतियोगिता में कुशीनगर के किसानों ने अपनी अलग पहचान बनाई।
सेवरही विकास खंड के ग्राम बहादुरपुर निवासी विकास सिंह, पुत्र नागेंद्र सिंह, को उनकी उत्कृष्ट 'शुकुल' आम किस्म के लिए प्रदेश स्तर का द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं विशुनपुरा विकास खंड के ग्राम मिश्रोली निवासी अय्यान सिद्दीकी, पुत्र अब्दुल रहमान, को उनकी उत्कृष्ट 'रेड आइवरी' आम किस्म के लिए प्रदेश स्तर का तृतीय पुरस्कार मिला।
5 जुलाई को आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने दोनों विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि कुशीनगर अब केवल पर्यटन और कृषि के लिए ही नहीं, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले आम उत्पादन के क्षेत्र में भी प्रदेश के अग्रणी जनपदों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। जिले के किसानों की यह सफलता आधुनिक बागवानी, वैज्ञानिक प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR