अधूरी सड़क निर्माण को लेकर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अधूरी सड़क निर्माण को लेकर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज, देवरिया।
मंगलवार को बरहज तहसील क्षेत्र के कपरवार स्थित ठाकुर मंदिर से छठ घाट तक अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बरहज के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अभीरल वर्मा को सौंपा।

इस दौरान अर्जुन सिंह ने बताया कि ठाकुर मंदिर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मंदिर से छठ घाट तक करीब 100 मीटर सड़क का निर्माण अब भी अधूरा पड़ा है। यह मार्ग छठ घाट तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। सड़क अधूरी होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह मार्ग जनहित के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए अधूरे सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बबलू सिंह, श्रीराम चौहान, प्रमोद चौहान, हनुमान रावत, शिवम साहनी, सूरज चौहान, कृष्णा चौहान, अंकित साहनी, मंजीत चौहान, सन्नी साहनी, सूर्यभान चौहान सहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ