नियमित व्यायाम से संवरेगी सेहत, अत्याधुनिक जिम सेंटर का हुआ लोकार्पण
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो |
महराजगंज।
घुघली क्षेत्र के पकड़ी बिशनपुर चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज, हरपुर महंत के समीप सोमवार को एक अत्याधुनिक जिम सेंटर का लोकार्पण वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट इंद्रजीत राय ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। योग, प्राणायाम और नियमित व्यायाम के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
लोकार्पण के बाद उपस्थित लोगों ने जिम में उपलब्ध आधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया तथा कई लोगों ने व्यायाम कर फिटनेस के प्रति अपनी रुचि भी दिखाई।
जिम संचालक प्रशांत राय ने बताया कि सेंटर में ट्रेडमिल, एलिप्टिकल ट्रेनर, स्टेशनरी बाइक, रोइंग मशीन, स्टेयर क्लाइंबर, लेग प्रेस मशीन, लैट पुल-डाउन मशीन, चेस्ट प्रेस मशीन, केबल मशीन, एडजस्टेबल पुली, स्मिथ मशीन, डम्बल, कैटलबेल, वेट प्लेट्स, बेंच प्रेस, प्रीचर कर्ल बेंच, स्क्वैट रैक, रेजिस्टेंस बैंड और पुल-अप बार सहित अनेक अत्याधुनिक फिटनेस उपकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
इस अवसर पर मनीष सिंह, सुनील पासवान, शिवा, अरविंद, अमन, श्यामकरन, रजत राय, अनुराग जायसवाल, पंकज पांडेय, विवेक तिवारी, प्रदीप मिश्र सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR