टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कपरवार, देवरिया। कपरवार गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ विभागों में अधिकारियों की मनमानी के कारण आम लोगों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही कायम रखी जाए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में राज कुमार बारी, धर्मदेव कुशवाह, धर्मचंद्र जायसवाल, देवता कुशवाहा, सुधाकर चौरसिया, रमेश कुमार राव, शिवनाथ चौहान, बबलू सिंह, नथई कुशवाहा, रामनाथ गुप्ता, बंश बहादुर, बशीर अहमद, संदीप यादव, उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR