सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के तीसरे दिन पीडीए वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के तीसरे दिन पीडीए वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज, देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में तीसरे दिन तहसील क्षेत्र के ग्राम पैना, मेहियवा तथा भागलपुर ब्लॉक के दर्जनों गांवों में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सपा नेता विजय रावत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के 53वें जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता एक सप्ताह तक पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से बरहज विधानसभा के सभी बूथों पर पीडीए वृक्ष लगाए जाएंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। इस दौरान विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अर्जुन पाल, राजेन्द्र सिंह, अंकित यादव, अजय यादव, राहुल कुमार, विकास कुमार, अनीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ