राजनीतिक दलों की मौजूदगी में नई ईवीएम-वीवीपैट मशीनें वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गईं
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान अंबेडकर नगर से प्राप्त नई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वेयरहाउस में सुरक्षित रूप से भंडारित कराया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, डबल लॉक प्रणाली, सील एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सुरक्षा कर्मियों तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए तथा निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्यालय के विजय पांडेय, निर्मल कुमार एवं अन्य निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR