विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया गया पौधरोपण


विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

टाइम्स ऑफ कुशीनगर सम्वाददाता 
कसया, कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या-15 वीर सावरकर नगर (सबया) में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाजसेवी विवेक कुमार वर्मा ने औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
रविवार को अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पौधे जीवन और प्रकृति के संरक्षण का आधार हैं। यदि धरती को हरा-भरा और सुरक्षित बनाना है तो केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम में रामा शंकर वर्मा, श्रीमती प्रतिमा वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह, पत्रकार असलम अंसारी तथा राजेंद्र भारती सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर: के0एनOराय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ