घुघली थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

घुघली थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस


टाइम्सआँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज ।घुघली थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव के पास स्थित नहर में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने नहर में शव उतरता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में घुघली थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ