विश्व पर्यावरण दिवस पर छितौनी इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को छितौनी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह की अध्यक्षता में रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा वृक्षारोपण के महत्व को समझाना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया गया।
इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए जल संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं हरित जीवन का संदेश दिया। 05 समूहों में छात्र/छात्रा ने रंगोली बनाया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला प्रतिनिधि खड्डा एवं मनोनीत सभासद आनंद कुशवाहा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
वरिष्ठतम शिक्षक सुशील कुमार ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। जन्होने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए नियमित रूप से पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गुलाब गुप्ता, विजय कुशवाहा, दिनेश यादव, नीतीश गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, रीना देवी, शीतल कुशवाहा, रीपिका, रोशनी शर्मा, बिदुर जायसवाल, विवेकानंद यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने अवगत कराया कि प्रतिभागियों को आगामी योग दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
रिपोर्टर: के एन राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR