भाटापारानी, बनकटा थाना परिसर, ब्लॉक परिसर, बंजरिया ग्राम सभा, सोहनपुर, रामपुर बुजुर्ग प्रतापपुर, अक्ताही, फुलवरिया टीकम पार सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
बनकटा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौर्य, सीनियर सब इंस्पेक्टर जेपी दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने पौधे लगाए। वहीं बांगरुआ ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं पंचायत कमेटी के सदस्यों ने भी अभियान में भाग लिया। बंजरिया ग्राम प्रधान विद्यासागर गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR