सपा की मासिक बैठक में विधानसभा चुनाव व पीडीए को लेकर मंथन

सपा की मासिक बैठक में विधानसभा चुनाव व पीडीए को लेकर मंथन

बरहज, देवरिया।
बरहज विधानसभा क्षेत्र स्थित डाक बंगले पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने की। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव एवं पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है, जिससे हर वर्ग परेशान है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीडीए को सशक्त बनाकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए जुटना होगा।

अवधेश चौधरी ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शोषित, पीड़ित, किसान, मजदूर और नौजवानों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया जाएगा।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने के साथ पीडीए को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रित करने में विफल रही है और आम जनता परेशान है।

बैठक में जयप्रकाश सिंह, देशराज यादव, संतोष यादव, राजेंद्र यादव, गजानंद विश्वकर्मा, मंजनाथ यादव, गोपी यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोर्टर:पवन कुमार पाण्डेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ