विश्व पर्यावरण दिवस पर पंकज चौधरी ने किया वृक्षारोपण, केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सरकार के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि भारत ने पर्यावरण सुरक्षा और हरित विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है तथा दुनिया के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में शुरू किए गए प्रयासों का परिणाम है कि आज भारत सौर ऊर्जा उत्पादन के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया तथा Narendra Modi के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR