विश्व साइकिल दिवस-2026 के अवसर पर जनपद में होंगे विभिन्न साइकिलिंग कार्यक्रम

विश्व साइकिल दिवस-2026 के अवसर पर जनपद में होंगे विभिन्न साइकिलिंग कार्यक्रम

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों

कुशीनगर। फिट इंडिया अभियान के तहत विश्व साइकिल दिवस-2026 के अवसर पर जनपद में 01 जून से 14 जून 2026 तक जागरूकता एवं साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में दी।


उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य साइकिलिंग को जन-जन तक पहुंचाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 07 जून 2026 (रविवार) को जिला खेल कार्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में विशेष रूप से "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के युवा, खिलाड़ी, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संगठन एवं आम नागरिक भाग ले सकेंगे।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इच्छुक प्रतिभागी फिट इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण कर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।



रिपोर्टर: यहाँ नाम लिखें

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ