अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भिटौली पर दर्ज मु0अ0सं0 103/2026 के तहत धारा 137 (2)/87 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त चन्द्रेश पुत्र विद्या प्रसाद निवासी ग्राम भैंसी, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की आयु लगभग 23 वर्ष बताई गई है।
थाना भिटौली पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ एवं विधिक औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR