पडरौना ब्लॉक में खुला आधार सेवा केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी राहत-सीडीओ

पडरौना ब्लॉक में खुला आधार सेवा केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों 

पडरौना,कुशीनगर। विकास खंड पडरौना परिसर में शुक्रवार को सीएससी ई-गवर्नेंस के माध्यम से नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार आमजन तक डिजिटल एवं शासकीय सेवाओं को सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड आज हर नागरिक के लिए आवश्यक दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में ब्लॉक स्तर पर आधार सेवा केंद्र खुलने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अब लोगों को आधार बनवाने, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर संशोधन तथा बायोमेट्रिक अपडेट के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सभी सेवाएं ब्लॉक परिसर में ही उपलब्ध होंगी।

सीडीओ ने केंद्र संचालकों को निर्देश दिया कि आने वाले नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दी जाएं। साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देने को कहा।

केंद्र पर नए आधार पंजीकरण, आधार अपडेट, बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता, सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पाण्डेय, सचिन उत्तम यादव, अरुण कुमार गोंड, अभिषेक सिंह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



रिपोर्टर: दिलीप मिश्रा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ