स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र एडवोकेट वीरेन्द्र त्रिपाठी के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
बरहज,देवरिया । नगरपालिका के नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के पूर्व चेयरमैन पण्डित विश्वनाथ त्रिपाठी जी के सुपुत्र एडवोकेट वीरेन्द्र त्रिपाठी के असामयिक निधन पर कांग्रेसियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर उपस्थित होकर कांग्रेसियों ने श्री त्रिपाठी के निधन पर दो मिनट का मौन रख शोक प्रकट किया। बेहद सरल स्वभाव के मिलनसार,मृदुभाषी एवं सामाजिक व्यक्तित्व के धनी श्री त्रिपाठी के निधन पर शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, पूर्व प्रत्याशी रामजी गिरि,जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र, राकेश तिवारी, विजय नेता,डा शैलेन्द्र जायसवाल,ब्यास दुबे, नरेन्द्र सिंह, राधारमण पाण्डेय, कृष्ण कुमार तिवारी, मायाशंकर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय,राकेश श्रीवास्तव, रवि प्रकाश तिवारी, शंकर दयाल मिश्र,अच्छेलाल गोंड,संतोष कुमार यादव, सुनील कुमार पाण्डेय, धीरज यादव, अखिलानंद तिवारी,इमरान मलिक, इसराइल अली, नरेश चंद आदि रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR