खस्ता हाल विद्युत व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ऐ ग्रामीणों ने की धरना प्रदर्शन

खस्ता हाल विद्युत व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ऐ ग्रामीणों ने की धरना प्रदर्शन

एसडीओ को दी ताला बंदी की दी चेतावनी


टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर, संवाददाता
बरहज, देवरिया। सोमवार को मिर्जापुर की खस्ता हाल विद्युत आपूर्ति और जर्जर लटकते तारों की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलने और टूटे विद्युत पोल को बदलने की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पिछले एक माह से गांव की विद्युत सप्लाई ठप है तथा गांव में एक घर के ऊपर से हाई वोल्टेज की तार लटक रही है जो छत को छू रही है। इस समस्या के चलते 8 घरों के लोग छत पर नहीं चढ़ पा रहे हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि जर्जर तार कभी भी टूटकर गीर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों ने कहा कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लाइन ठीक करने के नाम पर 1000 रुपये की मांग की जाती है। पैसा न देने पर लाइट काट दी जाती है या शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जाता।


कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने विद्युत विभाग की एसडीओ राधेश्याम को चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर लटकते तार और जर्जर पोल को नहीं बदला गया तो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्युत कार्यालय में ताला बंदी की जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी।

इस अवसर पर साहबू, हकीमुद्दीन, निजामुद्दीन, इसराईल, अरमान, अमन अंसारी, भोला तिवारी, बृजेश सिंह, गब्बर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर:पवन कुमार पाण्डेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ